Welcome to Vishav Sevak   Click to listen highlighted text! Welcome to Vishav Sevak
राजस्थान

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IPS अफसरों का ट्रांसफर

Rajasthan IPS Transfer: सूची में मुख्य रूप से जयपुर और जोधपुर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों को बदल दिया गया है. शरत कविराज को जयपुर एस.ओ. जी से जोधपुर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों से पहले पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रदेश में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव करते हुए 21 IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है.

इस सूची में मुख्य रूप से जयपुर और जोधपुर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों को बदल दिया गया है. इस सूची में IG रैंक से ऊपर के अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं. वहीं सरकार चुनाव से पहले कई जिलों में SP भी बदलने जा रही है, जिनकी सूची भी जल्द आने की उम्मीद है.

शरत कविराज को बनाया गया जोधपुर का कमिश्नर

राजस्थान सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शरत कविराज को जयपुर एस.ओ. जी से जोधपुर पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है.  बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद शरत कविराज की फील्ड में वापसी हुई है.

वहीं जयपुर पुलिस स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश को एक बार फिर जयपुर रेंज IG की जिम्मेदारी दी गई है इससे पहले भी राहुल प्रकाश जयपुर रेंज IG पद पर रह चुके हैं इस दौरान उनका ट्रैफिक लेन सिस्टम काफी चर्चा में रहा था.

IPS राहुल प्रकाश की जगह होंगे ये अधिकारी

अब एक बार फिर वे जयपुर रेंज IG का जिम्मा संभालेंगे. अब जयपुर कमिश्नरेट में राहुल प्रकाश की जगह स्पेशल कमिश्नर के तौर पर IPS ओमप्रकाश को नए स्पेशल कमिश्नर का जिम्मा दिया गया है.

वहीं आदेश में कहा गया है कि 1998 बैच के आई.पी.एस बिपिन कुमार पाण्डेय क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिसजयपुर अपने पद के कार्य के साथ-साथ अतिस्ति महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) के पद का अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेशों तक संपादित करेंगे.

कई अधिकारियों को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

वहीं सरकार के आदेश में कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है. हेमंत कुमार शर्मा को जयपुर आईजी और ओम प्रकाश द्वितीय को पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है.  वहीं बिपिन कुमार पाण्डेय भी अपने पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाएंगे.

सरकार द्वारा किए गए इन महत्वपूर्ण बदलावों को आगामी चुनावों को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है. सरकार द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं. इन आई.पी.एस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब पुलिस विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों के भी तबादला होने की आशंका जताई जा रही है. सरकार चुनावों को देखते हुए लगातार प्रशासनिक फेरबदल करने में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!