Welcome to Vishav Sevak   Click to listen highlighted text! Welcome to Vishav Sevak
राजस्थान

धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं से की 4 बच्चे पैदा करने की अपील, कांग्रेस नेता ने पूछ दिया ये सवाल

Rajasthan News: धीरेंद्र शास्त्री के हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि वो एक धार्मिक व्यक्ति हैं, उन्हें धर्म की बात करनी चाहिए ना कि राजनीति की.

बागेश्वर धाम नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री के हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है. पुष्कर में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धाम ने ‘हिंदुओं से चार बच्चे पैदा’ करने की अपील की है. उन्होंने भारतीय मुसलमानों को हिंदू पूर्वजों की याद दिलाते हुए ‘घर वापसी’ की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अजमेर दरगाह नहीं जाना चाहिए बल्कि अपने धर्म के देवी देवताओं को मानना चाहिए. इस पर राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार करते हुए सवाल किया है. उन्होंने पूछा है कि वो पहले यह बताएं कि उनके कितने बच्चे हैं?

धीरेंद्र शास्त्री को धर्म की बात करनी चाहिए- टीकाराम जूली

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आगे कहा, ”वह एक धार्मिक व्यक्ति हैं, उन्हें धर्म की बात करनी चाहिए ना कि राजनीति की. समाज में हिंदू-मुस्लिम की बात उन्हें नहीं करनी चाहिए. इस देश में सभी जाति धर्म के लोगों को संविधान के तहत अधिकार दिए गए हैं हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी समान है.

जब मैं शादी करूंगा तो मैं भी इसमें योगदान दूंगा- धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान के दौरान कहा, ”अब लोग कहेंगे कि बाबा आपके कितने बच्चे हैं? तो मैं बता दूं जब मैं शादी करूंगा तो मैं भी इसमें योगदान दूंगा. देश में जनसंख्या का संतुलन रहना जरूरी है. एक मजहब की जनसंख्या बढ़ रही है.” उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के ‘तीन बच्चे’ पैदा करने वाले बयान से आगे बढ़कर अब हिंदुओं से ‘चार बच्चे’ पैदा करने की अपील कर डाली.

अपने धर्म में जीना और चलना श्रेष्ठ- धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अजमेर दरगाह शरीफ़ जाने की जरूरत नहीं है. अपने धर्म में जीना और चलना श्रेष्ठ है. हिंदुओं के पास करोड़ों देवी देवता हैं. हमें अपने असाध्य की भक्ति करनी चाहिए. दूसरे मज़हब के लोगों को अपनी सेवा करने दें, हमें वहां जाने की जरूरत नहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!