सहकारी अधिकारी रणवीरसिंह परिहार को प्रदेश स्तर पर मिली अहम जिम्मेदारी
यूथ क्लबों के गठन के लिए प्रदेश समन्वयक बनाये गये

जयपुर, 12 फरवरी
राज्य सरकार द्वारा सहकारिता सेवा के ऊर्जावान युवा अधिकारी रणवीरसिंह परिहार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। राज्य सहकारिता सेवा के उप रजिस्ट्रार कैडर के अधिकारी रणवीर सिंह को यूथ क्लबों (youthclubs) के पंजीकरण के लिए प्रदेश स्तर पर समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां आनंदी ओर से 11 फरवरी 2026 को इस आशयका आदेश जारी किया गया। आकर्षक व्यक्तित्व के धनी और व्यवहार कुशल अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले रणवीर सिंह, वर्तमान में रजिस्ट्रार, संस्थाएं, जयपुर के पद पर कार्यरत हैं। वे 2016 बैच के होनहार सहकारी अधिकारी हैं।
दरअसल, राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में यूथ क्लबों का गठन किया जाना है। यूथ क्लबों के गठन के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिये जायेंगे। इन आवेदनों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किये जाने एवं यूथ क्लबों के गठन के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए रणवीर सिंह परिहार को समन्वयक बनाया गया है।
राज्य सरकार की नवीन युवा नीति 2026 के सफल क्रियान्वयन और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को साकार करने एवं ‘विकसित राजस्थान : 2047’ की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए राज्य के 15-29 आयु वर्ग के युवाओं को सक्षम एवं सशक्त करने हेतु ग्राम पंचायत/पंचायत समिति/जिला स्तर पर यूथ क्लबों का गठन किया जा रहा है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं यूनिसेफ इसमें सहयोग कर रहे हैं।


