Welcome to Vishav Sevak   Click to listen highlighted text! Welcome to Vishav Sevak
राजनीति

‘सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम’, दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

Delhi News: दिल्ली सरकार का एक साल पूरा

दिल्ली में सरकार का एक साल पूरा होने पर रेखा गुप्ता सरकार का राम लीला मैदान में कार्यक्रम हो रहा है. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद हैं. कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है.

मुख्यमंत्री  ने आगे कहा, “8 फरवरी 2025 का दिन ऐतिहासिक था क्यो की इस दिन दिल्ली की सत्तर में से 48 सीट पर बीजेपी के विधायक जीताकर सरकार बनाने का रास्ता पूरी तरफ से साफ कर दिया. और ये राम लीला मैदान कई संघर्ष और आंदोलन का गवाह है और ये वही राम लीला मैदान है जहां अन्ना आंदोलन हुआ और इसी राम लीला मैदान में कसम खाई थी की राजनीति में नहीं जाएँगे गाड़ी घर नहीं लेंगे.”

सीएम ने ये भी कहा, “इसी राम लीला मैदान ने उन्हें सत्ता तक पहुंचाया लेकिन दिल्ली की जानता ने उतार कर दिल्ली में कमल खिला दिया. 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी और उसी दिन से दिल्ली विश्वास का पनपना शुरू हुआ और उसी दिन से दिल्ली में हमारे 48 विधायक जनता की सेवा में जुट गए. दिल्ली की जितनी लटकी भटकी समस्याए है उनका हल किया जाए.”

उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम भी एक बड़ा कार्यक्रम है जिसमे 500 नई ई बसे जनता को समर्पित की जा रही है और 2028 तक दिल्ली में 14000 हज़ार बसे दिल्ली की सड़को पर दौड़ती नजर आये. दिल्ली की जो समस्या है पर्यावरण की उसमे भी ये बसे बहुत सहयोगी साबित होगी. हम मेट्रो का विस्तार कर रहे है और दिल्ली मेट्रो के लिए हमने पांच हजार करोड़ का बजट तय किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!