सहकारी पैक्स कर्मचारियों का आर-पार की जंग का ऐलान: ‘बहिष्कार’ के साथ जयपुर कूच की तैयारी
सहकारी पैक्स कर्'बहिष्कार' के साथ जयपुर कूच की तैयारी* *जयपुर।* राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक हनुमान सिंह राजावत ने प्रदेश के समस्त सहकारी पैक्स-लैम्पस कार्मिकों को एकजुट होने और अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहकारी आंदोलन की नींव एकता पर टिकी है और वर्तमान समय अपनी ताकत दिखाने का सबसे सुनहरा अवसर है।प्रदेश संयोजक ने कहा कि यह बहिष्कार किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि हर कर्मचारी के स्वयं के हक की लड़ाई है। उन्होंने इस समय को संगठन की असली ताकत बताया है।आंदोलन के बीच भी कार्य में जुटे कर्मचारियों को कड़ा संदेश देते हुए राजावत ने कहा कि अपने साथियों की नजरोहक सहकारी आंदोलन तभी सफल होगा जब हर हाथ एक-दूसरे के साथ होगा। जयपुर चलो की तैयारी

जयपुर। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक हनुमान सिंह राजावत ने प्रदेश के समस्त सहकारी पैक्स-लैम्पस कार्मिकों को एकजुट होने और अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहकारी आंदोलन की नींव एकता पर टिकी है और वर्तमान समय अपनी ताकत दिखाने का सबसे सुनहरा अवसर है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि यह बहिष्कार किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि हर कर्मचारी के स्वयं के हक की लड़ाई है। उन्होंने इस समय को संगठन की असली ताकत बताया है।आंदोलन के बीच भी कार्य में जुटे कर्मचारियों को कड़ा संदेश देते हुए राजावत ने कहा कि अपने साथियों की नजरों से गिरकर व्यवस्था का ‘लाडला’ बनने की कोशिश न करें। उन्होंने आगाह किया कि जो आज साथ नहीं हैं, कल उन्हें भी इसी व्यवस्था की चुनौतियों का सामना अकेले करना होगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो आज तमाशा देख रहे हैं, हक मिलने पर वही सबसे आगे खड़े मिलेंगे। सहकारी आंदोलन तभी सफल होगा जब हर हाथ एक-दूसरे के साथ होगा।

जयपुर चलो की तैयारी: प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर मजबूती से खींचने के लिए संगठन ने अब राजधानी जयपुर में बड़े प्रदर्शन की तैयारी तेज कर दी है।

” _सहकारी आंदोलन की नींव एकता पर टिकी है। अगर आज हम बंटे हुए हैं, तो कल हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।”_
— हनुमान सिंह राजावत, प्रदेश संयोजक
राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर




