Welcome to Vishav Sevak   Click to listen highlighted text! Welcome to Vishav Sevak
राजनीतिराजस्थानराज्य

संघर्ष समिति की चारों मांगों पर लिखित के अभाव में नहीं बन पाई सहमति

राजस्थान सहकारी समिति कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर

आज की वार्ता रही असफल

ऋण सुपरवाइजर एवं बैंकिंग सहायक की दो मांगों पर लिखित में आदेश नहीं किया जाने पर संघर्ष समिति व वार्ता कमेटी के मध्य नहीं बन पाई सहमति शैष दो मांग कॉमन कैडर/ कैडर ऑथोरेटी एवं नियमितिकरण की दोनों मांगों के समाधान के लिए वार्ता कमेटी के द्धारा संघर्ष समिति से कुछ और समय दिया जाने बाबत किये गये अनुरोध को ठुकरा दिया गया है।
सहकार साथियों वार्ता में चारों बिन्दुओं पर कमेटी एवं संघर्ष समिति के बीच केवल आज एक औपचारिक जैसे ही स्थिति रही है इस स्थिति को समझते हुए संघर्ष समिति ने अपने बहिष्कार अभियान को और तेज करते हुए अब राजस्थान सहकारी समिति कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर ने अब जयपुर में अनिश्चितकालीन महापड़ाव डाले जाने बाबत अपनी रणनीति पर विचार शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी को महापड़ाव की तैयारी के लिए तीनों संयोजकों ने दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।

जैसे ही अनिश्चित कालिन महापड़ाव की स्वीकृति मिलती है सहकार साथियों आपको अवगत करा दिया जायेगा़।

साथियों हमें अपने हक के लिए व अपने स्वाभिमान को बचाये रखने के लिए तथा संस्थान की गरीमा को बचाये रखने के लिए हमें इस बहिष्कार अभियान को बहुत बड़ा व्यापक रुप देना पड़ेगा।

हनुमान सिंह राजावत
मदन मेनारिया
कुलदीप जंगम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!