Welcome to Vishav Sevak   Click to listen highlighted text! Welcome to Vishav Sevak
राजस्थान

पत्रकार के फर्जी वीडियो वायरल मामले में आरोपी ने थाने में मांगी माफी

झूठ साबित हुए पत्रकार पर लगाए गए आरोप

 

सोशल मीडिया पर फर्जी एवं काट-छांट कर बनाए गए वीडियो को वायरल कर पत्रकार की छवि धूमिल करने के गंभीर मामले में अंततः पीडित पत्रकार को राहत मिली है। मामले में वीडियो अपलोड करने वाले युवक ने पुलिस थाना संगरिया में उपस्थित होकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौते से राजीनामा हो गया। जानकारीनुसार, दैनिक हमारा समाचार पत्र के संवाददाता मनीराम भाटी के साथ समाचार संकलन के दौरान अभद्र व्यवहार कर साजिश के तहत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप सामने आया था। आरोप था कि वीडियो को संदर्भ से काट-छांट कर फेसबुक पेज ‘खेती री बाता’ पर अपलोड किया गया, जिससे पत्रकार की सामाजिक प्रतिष्ठा व पेशेवर साख को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पत्रकार मनीराम भाटी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर संबंधित थाने में परिवाद पेश किया। मामला बढ़ता देख वीडियो अपलोड करने वाले महेंद्र गोदारा ने पुलिस थाना संगरिया में उपस्थित होकर वीडियो के माध्यम से अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद मनीराम भाटी ने माफी स्वीकार की जिससे दोनों पक्षों में आपसी सहमति से राजीनामा हो गया और मामला शांत हुआ। पत्रकार संगठनों और जागरूक नागरिकों ने इस घटना को पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताई है। वहीं, इस प्रकरण के शांतिपूर्ण समाधान को संवाद और कानून के प्रति विश्वास की जीत बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!