आसपुरा में सहकारी वाले बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का किया गया आयोजन
बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा आयोजन

सीकर जिले की पंचायत समिति अजीतगढ़ के गाँव आसपुरा में ग्राम सेवा सहकारी समिति के परिसर में ” सहकारी वाले बालाजी महाराज’ की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठां का आयोजन किया गया। सहकारी समिति के व्यवस्थापक श्री सागर मल कलवानियाँ ने बताया कि सहकारी वाले बालाजी महाराज का मन्दिर व मूर्ति स्थापना तथा प्रसादी का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।
सहकारी में बालाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना आसपुरा धूणी धाम सन्त श्री श्री 108 गोपाल दास जी महाराज के सान्निध्य में हुआ।

संत श्री गोपाल दास जी महाराज द्वारा गंगाजल से मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा करते हुए पूजा-अर्चना की। लोगों तथा संत भी गोपाल दास जी महाराज ने बताया कि आसपुरा गाँव एक धार्मिक आस्था का केन्द्र रहा है।’ और धर्म के प्रति सदा से ही आगे रहा है।
सन्तों का हमेशा ही आसपुरा गाँव पर आशिर्वाद रहा है। ‘बालाजी महाराज का ये स्थान, लगभग 45-50 वर्षो पुराना है। तथा पूजा-पाठ, हवन पुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया गया।, जिसमें 5 जोड़े यजमान बैठाए गए एवं जिसके बाद 50 कन्याओं का भोजन करवाया गया। ओर आए हुए सभी लोगों को प्रसादी भोजन करवाया गया, यह आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया। आसपुर समिति अध्यक्ष मदन सिंह शेखावत सहित अन्य मेहमान व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।





