Welcome to Vishav Sevak   Click to listen highlighted text! Welcome to Vishav Sevak
देशराजस्थानराज्य

चित्तौड़गढ़ में बारिश-ओलों बाद लौटी सर्दी: ओलावृष्टि से अफीम की खेती में भारी नुकसान

3.4 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान

चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समिति राशमी ग्राम पंचायत भालोटा की खेड़ी के गांव गणेशपुरा में बुधवार को ओले गिरने और बारिश से सर्दी का असर बढ़ गया। गुरुवार सुबह धूप तो निकली, लेकिन उसमें पहले जैसी गर्माहट नहीं रही और लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई।

रातभर चली ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने सुबह हल्के गर्म कपड़े पहन लिए। पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन मौसम बदलते ही सुबह-शाम ठंडक लौट आई। मौसम में आई इस अचानक ठंडक से लोगों को साफ संकेत मिल गया कि सर्दी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

तापमान में दर्ज हुई गिरावट

बीती रात न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान भी, 2.6 डिग्री नीचे आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.8°C और न्यूनतम 13.2°C रिकॉर्ड हुआ।

इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.4°C और न्यूनतम 16.6°C था। यानी एक ही दिन में दिन और रात दोनों तापमान में अच्छी-खासी कमी आई।

जिले के कई हिस्सों में हुई हल्की ओलावृष्टि से हवा में नमी बढ़ गई और मौसम और ठंडा हो गया। इसका असर दिन के तापमान पर भी दिखाई दिया और दोपहर में भी हल्की ठंडक बनी रही।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुआ है। हालांकि इसका असर ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगा, लेकिन अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात में ठंडी हवा चलती रहेगी।

अगले 5-6 दिन मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से आसमान साफ होने लगेगा और बारिश या ओलावृष्टि की संभावना नही है।

अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमा न धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!