Welcome to Vishav Sevak   Click to listen highlighted text! Welcome to Vishav Sevak
टॉप न्यूज़

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जयपुर। एनएसयूआई के वरिष्ठ नेता विनोद जाखड़ को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान का निर्णय बताया है।

प्रदेश सचिव एनएसयूआई अरुण कटारिया ने विनोद जाखड़ को बधाई देते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के जज्बे, जुनून और संघर्ष की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपना यह दर्शाता है कि संगठन में धरातल पर ईमानदारी, निष्ठा और सक्रियता से काम करने वालों को ही शीर्ष तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

कटारिया ने कहा कि विनोद जाखड़ ने राजस्थान में हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूती दी है। उन्होंने गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर युवाओं की आवाज को बुलंद किया और संगठन को नई दिशा देने का काम किया। हाईकमान द्वारा एक साधारण परिवार से आने वाले जाखड़ को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपना उनके समर्पण और कार्यशैली की पहचान है।

उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाएगी। साथ ही उन्होंने जाखड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट शिवलाल खींची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!