जसवंतपुरा ब्लॉक के ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतू SDM प्रीति चक को सौंपा ज्ञापन
जसवंतपुरा ब्लॉक के ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर जसवन्तपुरा SDM प्रीति चक को ज्ञापन सौंपा गया


जसवंतपुरा ब्लॉक के ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर जसवन्तपुरा SDM प्रीति चक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण माँगे उठायी गई और उन पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की माँग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कर्मचारियों के लिए अब तक स्पष्ट कैडर अथॉरिटी एवं नियोजक का निर्धारण नहीं किया गया है जिससे कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कर्मचारियों ने माँग की, कि इस विषय पर जल्द निर्णय लेकर आदेश जारी किये जाए। ज्ञापन में कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा भी उठाया गया। 10 जुलाई 2017 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए 27 जुलाई को प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन समयाभाव के कारण कई कर्मचारी इससे वंचित रह गए ऐसे में नियमितीकरण की प्रक्रिया को पुनः शुरू करने की माँग की गई।

साथ ही समितियों में कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित करते हुए नियमितीकरण का लाभ देने की माँग की गई । कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष निति राज सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष शंकरलाल, जेठाराम, अमराराम, हकाराम, पीराराम, बग़दाद सिंह, महिपाल सिंह, तलकाराम, नटवरलाल,ईश्वरलाल, जगदीश कुमार , चीना राम, अशोक कुमार व अन्य जसवंतपुरा ब्लॉक के सहकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




