Welcome to Vishav Sevak   Click to listen highlighted text! Welcome to Vishav Sevak
राजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सहकार सम्मेलन कल: भीलवाड़ा में दिखेगी पैक्स-लैम्पस कार्मिकों की एकजुटता, प्रदेशभर से जुटेंगे हजारों कर्मी

भीलवाड़ा। प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह से अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत पैक्स-लैम्पस कार्मिकों का संघर्ष अब और तेज होने जा रहा है। झुंझुनूं और अलवर के सफल सम्मेलनों के बाद, कल भीलवाड़ा जिले में सहकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के जरिए प्रदेश भर के सहकारी पैक्स-लैम्पस कर्मचारी सरकार तक अपनी आवाज पहुँचाएंगे।सम्मेलन को लेकर भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में रणनीति तैयार की गई। तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश भर से भारी संख्या में कार्मिक जुटेंगे, जिससे सरकार को उनकी एकता और मांगों की गंभीरता का अहसास कराया जा सके।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर के आह्वान पर प्रदेश भर में पैक्स-लैम्पस कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार कर रखा है जिसमे पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, ऋण वसूली और ऋण वितरण का कार्य पूरी तरह बंद है।कार्मिकों का आरोप है कि पिछले वर्ष सितंबर से जारी आंदोलन के दौरान विभागीय स्तर पर समझौता वार्ता हुई थी, जिसमें चार सूत्री मांगों को एक माह में पूरा करने का आश्वासन मिला था। लेकिन मांगें पूरी न होने पर 27 फरवरी से पुनः कार्य बहिष्कार शुरू किया गया तथा 9 मार्च को जयपुर के नेहरू सहकार भवन पर विशाल प्रदर्शन के बाद अब जिला स्तरों पर बड़े सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

*राजनीतिक गलियारों में हलचल*

संघर्ष समिति के सदस्य सत्यनारायण तिवारी ने हाल ही में विधायक गोपीचंद मीणा से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। विधायक मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्मिकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

 

“जब तक हमारी चार सूत्री मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भीलवाड़ा का सम्मेलन प्रदेश के पैक्स-लैम्पस कार्मिक के आंदोलन को नई दिशा देगा।”

— *सत्यनारायण तिवारी,* जिला अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!