Welcome to Vishav Sevak   Click to listen highlighted text! Welcome to Vishav Sevak
राजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

शिवचरण शर्मा पुनः निर्विरोध चुने गए टोंक जिला सहकारी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष

टोंक जिला सहकारी कर्मचारी (पैक्स) संगठन की आम सभा की बैठक आज किदवई पार्क में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री शिवचरण शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें आगामी 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।साथ ही संगठन की मजबूती के लिए जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न शाखाओं से नए सदस्य के तौर पर बृजमोहन गुर्जर, मुश्ताक खान भैंरू लाल खंगार, शिवराज माली, कमल मीणा। बद्री लाल गुर्जर, हंसराज गुर्जर, द्वारका प्रसाद गोस्वामी।राजेश यादव, शंकर लाल शर्मा ।भंवर लाल जाट, सुनील कुमार शर्मा, रामजीलाल साहू मुकेश जाट, मदन लाल धाकड़, महावीर सैनी, भरत कुमार वैष्णव ,शंकर लाल गुर्जर, ओमप्रकाश नागर शामिल किए गए है तथा मिटिग के दौरान संगठन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया और अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिले की समस्त शाखाए से पैक्स-लैम्पस कर्मचारी उपस्थित थे ।
मांगों पर सहमति तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार

​बैठक के दौरान पैक्स-लैम्पस कार्मिकों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। संगठन ने सर्वसम्मति से यह बड़ा निर्णय लिया है कि जब तक उनकी वाजिब मांगों पर सरकार या प्रशासन की ओर से लिखित सहमति प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक टोंक जिले की सभी पैक्स-लैम्पस में प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम पूरी तरह जारी रहेगा। कर्मचारियों ने एक सुर में स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन को और प्रखर करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!